Home » उत्तराखंड » देहरादून नगर निगम में छत तोड़कर घुसा चोर

देहरादून नगर निगम में छत तोड़कर घुसा चोर

Share Now

देहरादून: नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। एक चोर नगर निगम की छत तोड़कर भीतर दाखिल हो गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह छत से नीचे गिरता है…घबराता है और फिर वहां से भाग निकलता है।

जानकारी के मुताबिक चोर भूमि अनुभाग कार्यालय तक पहुंच चुका था और कुछ मशीनी उपकरणों को नुकसान भी पहुंचा। हालांकि चोरी की किसी बड़ी घटना से पहले ही वह भाग खड़ा हुआ।

घटना की तहरीर नगर निगम ने दो दिन बाद मंगलवार को स्थानीय थाना पुलिस को सौंपी है। अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, लेकिन सवाल ये है कि दिनदहाड़े नगर निगम जैसी महत्वपूर्ण जगह में कोई इतनी आसानी से दाखिल कैसे हो गया?

इस घटना ने निगम की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। अब प्रशासन और पुलिस की चुनौती है कि ना सिर्फ आरोपी को पकड़ा जाए…बल्कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score