Home » उत्तराखंड » नशा तस्करों पर उत्तराखंड पुलिस का प्रहार, 45 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

नशा तस्करों पर उत्तराखंड पुलिस का प्रहार, 45 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share Now

उत्तराखंड पुलिस का प्रयास साल 2025 तक प्रदेश को अवैध नशे से मुक्त करना है. इसी क्रम में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.

रुद्रपुर: उत्तराखंड एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और नानकमत्ता पुलिस ने सयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ एक तस्कर को पकड़ा है. आरोपी के पास से पुलिस को करीब 151.17 हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रहा है. आरोपी के खिलाफ नानकमत्ता में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक टीम को सूचना मिली थी कि एक तस्कर जनपद में हेरोइन की खेप सप्लाई करने वाला है. सूचना पर उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम और नानकमत्ता पुलिस ने किच्छा कोतवाली क्षेत्र के लालपुर में दबिश दी तो एक आरोपी को हिरासत में लिया गया.

तलाशी के दौरान आरोपी से 151.17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसको यह हेरोइन नानकमत्ता के प्रिंस सिंह ने दी थी. प्रिंस सिंह की मां सुरेंद्र कौर उर्फ जमुना पर नानकमत्ता थाने में हेरोइन तस्करी का मुकदमा पंजीकृत है.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि उस पर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलक थाने और उत्तराखंड के केलाखेड़ा व गदरपुर थाने में कई मुकदमें दर्ज हैं. इसलिए वो यहा आकर यह काम कर रहा था. उत्तराखंड एसटीएफ ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कई लोगों के नाम उजागर किए है, जिन पर अलग से कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस को आरोपी से पास एक बाइक बरामद हुई है, जिसके पुलिस ने सीज कर दिया है आरोपी के खिलाफ थाना नानकमत्ता में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है. वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने 0135-2656202, 9412029536 नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें. नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें. एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्रवाई जारी रखे रहेगी.

टिहरी में भी 60 लाख की स्मैक पकड़ी गई: उधम सिंह नगर जिले के अलावा पुलिस ने टिहरी जिले में भी 201 ग्राम स्मैक के साथ हरिद्वार के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से बरामद की गई स्मैक की कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है.

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश पर प्रदेश भर में मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 चलाया जा रहा है. सरकार का प्रयास है कि साल 2025 में उत्तराखंड के अवैध नशे से मुक्त कर दिया जाए.

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score