Home » उत्तराखंड » 139 दिन बाद हेमकुंड साहिब के कपाट शुक्रवार को होंगे बंद

139 दिन बाद हेमकुंड साहिब के कपाट शुक्रवार को होंगे बंद

Share Now

चमोली: हेमकुंड साहिब के कपाट शुक्रवार 10 अक्टूबर को दोपहर दो बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे।

पिछले दिनों हुई बर्फबारी से पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है। इस बार हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए अब तक करीब दो लाख 72 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को यहां इस साल की अंतिम अरदास होगी। कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे सुखमणी साहिब के पाठ से शुरू होगी। इसके बाद कीर्तन और गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में स्थापित करने के बाद दोपहर एक बजे कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर बंद होंगे।

इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले गए थे। इस प्रकार इस बार की यात्रा कुल 139 दिन चली। श्रद्धालु बड़ी संख्या में कपाट बंद होने के साक्षी बनने के लिए घांघरिया पहुंच रहे हैं।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score