Home » उत्तर प्रदेश » Video: जिस हाथ से गला दबाया, उस हाथ में चढ़ा प्लास्टर, लड़की पर किया जानलेवा हमला, देखिए वीडियो

Video: जिस हाथ से गला दबाया, उस हाथ में चढ़ा प्लास्टर, लड़की पर किया जानलेवा हमला, देखिए वीडियो

Share Now

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक एक युवक ने सरेआम लड़की पर जानलेवा हमला किया है। पहले युवक ने बीच सड़क पर लड़की को बेरहमी से पीटा। जिसके बाद उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सरेआम लड़की पर युवक ने किया जानलेवा हमला

दरअसल ये घटना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट इलाके की है। लड़की किसी काम से बाहर गई थी। तभी एक दम से एक युवक आया और बिना किसी बात पर युवती पर हमला करना शुरू कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक पहले लड़की को जोर से धक्का देता है। जिसके बाद उसके बाल पकड़कर सड़क पर गेरता है। फिर गला दबाने लगता है।

पहले पीटा, फिर दबाया गला

पांच सेकेंड तक युवक ने लड़की का गला दबाया हुआ था। तो वहीं लड़की अपने आप को छुड़ाने की कोशिश करती रहती है। लड़की खुद को पूरी ताकत से बचाने की कोशिश करती है। युवती किसी तरह उसे धक्का देकर वहां से भाग जाती है। आसपास के लोग वहां आते है तब जाकर युवक वहां से भागता है।

जिस हाथ से दबाया गला उसी में चढ़ा प्लास्टर

पुलिस को बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी का चेहरा फुटेज में साफ नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जिस हाथ से युवक ने गला दबाया अब पुलिस वालों ने उसे पीट-पीट कर उसी हाथ में प्लास्टर चढ़वा दिया। स्थानीय लोगों की माने तो लड़की आरोपी को पहले से जानती थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ

 

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score