Home » उत्तराखंड » नाबालिग की मांग में सिंदूर भरते ही युवक ने खोया आपा, फिर किया जो काम…सब रह गए दंग

नाबालिग की मांग में सिंदूर भरते ही युवक ने खोया आपा, फिर किया जो काम…सब रह गए दंग

Share Now

विकासनगर: शहर की एक बस्ती में रविवार को दिनदहाड़े एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ जबरन सिंदूर भरकर शादी का नाटक करने और उसे उठाकर ले जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि आरोपी युवक ने किशोरी के साथ न केवल छेड़छाड़ की, बल्कि उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और जबरन खींचते हुए ले जाने लगा।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

पीड़िता की मां के मुताबिक रविवार दोपहर करीब एक बजे वह और उसका पति किसी काम से बाहर थे। घर में बेटा सो रहा था और किशोरी पास के एक घर में खेलने गई थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला बरोटीवाला निवासी आकिब मौके का फायदा उठाकर घर में घुस गया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा।

मां ने आरोप लगाया कि आकिब ने उनकी बेटी के कपड़े फाड़ दिए और जब वह विरोध करने लगी तो उसकी मांग में जबरन सिंदूर भर दिया। इतना ही नहीं वह लड़की को खींचते हुए ले जाने की कोशिश करने लगा।

किशोरी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोप है कि लोगों को रोकने के दौरान आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score