Home » उत्तराखंड » देहरादून से मसूरी जाना होगा आसान, जाम से मिलेगी निजात

देहरादून से मसूरी जाना होगा आसान, जाम से मिलेगी निजात

Share Now

देहरादून से मसूरी जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम की परेशानी से जल्द राहत मिलने वाली है। पर्यटन विभाग ने मसूरी रोपवे परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। यह रोपवे न केवल आवागमन को आसान बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन को भी नई गति देगा। पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि मसूरी रोपवे परियोजना के तहत 26 टावरों के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है, और विद्युत विभाग द्वारा सब स्टेशन हटाने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से मसूरी की ट्रैफिक समस्या में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और साथ ही पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।

 

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score