Home » उत्तराखंड » नैनीताल में राजस्व अनुसेवक राजेंद्र सिंह परिहार की आत्महत्या, परिवार में मातम

नैनीताल में राजस्व अनुसेवक राजेंद्र सिंह परिहार की आत्महत्या, परिवार में मातम

Share Now

नैनीताल। नैनीताल जनपद में राजस्व अनुसेवक राजेंद्र सिंह परिहार उर्फ ‘राजू’ की फंदे से लटकने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम ड्यूटी से घर लौटे राजू को उनके बच्चों ने बाजार से आने के बाद छत पर लटका देखा। परिजन और पड़ोसी आनन-फानन में उन्हें बी.डी. पांडे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजू के गले में रस्सी से दबाव और कटाव के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिछले 15 वर्षों से तहसील में सेवाएँ दे रहे राजेंद्र सिंह परिहार अपनी ईमानदार छवि और मिलनसार स्वभाव के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच लोकप्रिय थे। उनके दो बेटे हैं, जो भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में कक्षा सात और आठ में पढ़ते हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही पटवारी भुवन जोशी भी अस्पताल पहुंचे। परिजन अस्पताल की ओर रवाना हो गए हैं। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score