Home » उत्तराखंड » एसएसपी नैनीताल की सख़्ती : फरार वारंटियों पर भीमताल पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल की सख़्ती : फरार वारंटियों पर भीमताल पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार

Share Now

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद नैनीताल में फरार चल रहे वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमताल पुलिस ने तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिए गए थे कि वे न्यायालयों में अनुपस्थित रहने वाले तथा गैर-जमानती वारंटियों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करें।

इसी क्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भवाली श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष भीमताल श्री संजीत राठौड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए 25 व 26 सितम्बर को दबिश देकर तीनों वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है:

  1. हरीश सिंह, पुत्र गोपाल सिंह, निवासी खड़कोली, थाना गंगोलीहाट, जनपद पिथौरागढ़

वाद संख्या: 1365/2021

धारा: 113/194(1) मोटर वाहन अधिनियम

  1. पंकज रावत, पुत्र दीवान सिंह रावत, निवासी जून स्टेट भरतपुर, भीमताल

वाद संख्या: 5029/2023

धारा: 279/427 भारतीय दंड संहिता

  1. हरीश चंद्र सुयाल, पुत्र टीका राम सुयाल, निवासी मंगल पड़ाव हल्द्वानी (वर्तमान पता: शक्ति बिहार, आईटीआई हल्द्वानी)

विशेष सत्र परीक्षण संख्या: 89/2020

धारा: 8/20 एनडीपीएस एक्ट

उक्त तीनों अभियुक्त पूर्व में जमानत पर रिहा होने के पश्चात न्यायालय में लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। पुलिस द्वारा नियमानुसार उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष भीमताल: श्री संजीत राठौड़

अवर निरीक्षक: नरेन्द्र सिंह रावत

कांस्टेबल: संजय नेगी

कांस्टेबल: रविशंकर पाठक

एसएसपी नैनीताल द्वारा निर्देशित इस अभियान का उद्देश्य न्यायालय के आदेशों की तामील सुनिश्चित करना एवं अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई करना है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score