हल्द्वानी : वर्तमान में उत्तराखंड जिला सहकारी बैंकों के सी0बी0एस0 सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन का कार्य प्रगति पर है एवं नैनीताल जिला सहकारी बैंक लि0,हल्द्वानी उत्तराखंड का पहला बैंक है जो सर्वप्रथम नए सॉफ्टवेयर पर अपग्रेड हुआ है जिसके लिए बैंक की पूरी टीम बधाई के पात्र हैं।
इस उपलक्ष में बैंक के महाप्रबंधक श्री आर0एस0 रैना बैंक के उप महाप्रबंधक श्री दिग्विजय सिंह, कविता गोदियाल,नेहा कान्त आई0टी0 टीम रितेश कुमार ,भारत, हुकुम सिंह बिष्ट कोआपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पाल राणा हल्द्वानी यूनियन अध्यक्ष लोकेश दरमवाल महामंत्री महेश कुमार उपस्थित रहे ।




