Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर, UKSSSC का पेपर लीक!देखे वीडियो

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर, UKSSSC का पेपर लीक!देखे वीडियो

Share Now

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में रविवार को आयोजित होने वाले अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UKSSC) का पेपर लीक हो गया है। बेरोजगार संघ ने ये दावा किया है।

बेरोजगार संघ का दावा UKSSSC का पेपर लीक

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की रविवार को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा एक बार फिर विवादों में आ गई है। बेरोजगार संघ ने दावा किया है कि परीक्षा का पेपर समय से पहले ही लीक हो गया था। बेरोजगार संघ के मुताबिक परीक्षा के दौरान ही करीब 11:30 बजे उनके पास पेपर पहुंच गया था।

बेरोजगार संघ ने उठाए गंभीर सवाल

बेरोजगार संघ ने दावा किया है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद जब उसका मिलान किया गया तो पाया गया कि पूरा पेपर सेट पहले ही बाहर आ चुका था। इस खुलासे के बाद भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रहे पेपर लीक (UKSSSC Paper leak) से आयोग की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score