Home » उत्तराखंड » मोसम अलर्ट : देहरादून, नैनीताल समेत 6 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

मोसम अलर्ट : देहरादून, नैनीताल समेत 6 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

Share Now

  • अलर्ट-देहरादून,नैनीताल समेत 6 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, सावधान रहें.

उत्तराखंड- मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून,पौड़ी,नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट है। उत्तराखंड के लोग अब मानसून की विदाई का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस बार मानसून सीजन में उत्तराखंड में जबरदस्त तबाही मचाई है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है।

गुरुवार को तड़के चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र में आई आपदा में 12 लोग लापता हो गए, जिसमें से दो के शव बरामद हुए हैं। वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। राहत एवं बचाव कर्मियों ने 16 घंटे बाद मलबे से एक व्यक्ति को जिंदा बचा लिया। नंदानगर के अलग-अलग क्षेत्र में भूस्खलन और बाढ़ में 30 से अधिक घर बह गए हैं। बताया जा रहा है कि नंदानगर के तीन क्षेत्रों में आपदा से भारी तबाही मची है.बिनसर पहाड़ी की चोटी के दोनों तरफ बादल फटा, जिससे पानी की तीन धाराएं बन गई और सेंती लगा कुंतरी, फला लगा कुंतरी और धुरमा को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं रेस्क्यू अभियान जारी है।

देहरादून आपदा में चार शव बरामद

देहरादून आपदा में चार और शव बरामद कर दिए गए हैं, जबकि 13 लोग अभी भी लापता चल रहे हैं। देहरादून में आपदा में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। चमोली सहित पूरे प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से लोग डरे हुए हैं। लोग अब रात के समय सो भी नहीं पा रहे हैं। बिजली और बादलों की गड़गड़ाहट डराने लगी है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score