Home » उत्तराखंड » कनखल में सरेराह दो जगह फायरिंग की घटना से मची दहशत;आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

कनखल में सरेराह दो जगह फायरिंग की घटना से मची दहशत;आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Share Now

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में दो अलग अलग जगह फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बाईक सवार बदमाश सरेराह फायरिंग करते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक कनखल थाना क्षेत्र में बदमशों ने कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए दिनदहाड़े दो जगह फायरिंग कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है जहां बाईक सवार बदमाशों ने कनखल वाल्मीकि बस्ती के पास फायरिंग की जबकि दूसरा जगजीतपुर क्षेत्र जो कनखल थाना क्षेत्र में पड़ता है वहा भी फायरिंग की घटना सामने आई है। हालांकि दोनों ही घटनाओं में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिल पाई है। बदमाशों की संख्या दो से तीन बताई जा रही है।

फायरिंग की सूचना पर कनखल थाना प्रभारी रविन्द्र शाह मौके प्र पहुंचे। पुलिस बदमशों की तलाश में सघन तलाशी अभियान चला रही है। फायरिंग की घटना किसी पुरानी रंजिश का नतीजा बताया जा रहा है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score