Home » उत्तराखंड » हल्द्वानी हादसा: परीक्षा दिलाने आई मां की स्कूटी स्लिप, दर्दनाक मौत – बेटी बाल-बाल बची

हल्द्वानी हादसा: परीक्षा दिलाने आई मां की स्कूटी स्लिप, दर्दनाक मौत – बेटी बाल-बाल बची

Share Now

हल्द्वानी। शहर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को रुद्रपुर से आई मां-बेटी स्कूटी हादसे का शिकार हो गईं। हादसा इतना दर्दनाक था कि 51 वर्षीय मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटी बाल-बाल बच गई।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी गीता सिंह पत्नी रंजीत बहादुर अपनी बेटी हर्षिता को रेलवे की परीक्षा दिलाने गौलापार स्थित विवेकानंद कॉलेज में परीक्षा देने जा रही थी और स्कूटी हर्षिता चला रही थी।

बेलबाबा के पास अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई और मां-बेटी सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। हर्षिता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पोस्टमार्टम हाउस पर हृदयविदारक दृश्य देखने को मिले।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score