Home » उत्तराखंड » रामनगर में सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप और वसूली करने वाला बिरजू_मयाल गिरफ्तार

रामनगर में सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप और वसूली करने वाला बिरजू_मयाल गिरफ्तार

Share Now

— तीन मुकदमे एक ही दिन में दर्ज, पुराना आपराधिक इतिहास भी उजागर

रामनगर (नैनीताल), 27 जुलाई 2025:
रामनगर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बदनाम कर धमकी देने और जबरन वसूली करने वाले शातिर अभियुक्त बिरजू मयाल को हल्द्वानी के रामपुर रोड हाइवे से गिरफ्तार कर लिया है। एक ही दिन में उसके खिलाफ तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुईं, जिनमें गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

पहला मामला: ग्राम ढिकुली निवासी राकेश नैनवाल ने शिकायत दी कि बिरजू मयाल ने उन्हें मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस पर FIR संख्या 279/25, धारा 351(3)/352 BNS में मुकदमा दर्ज किया गया।

दूसरा मामला: शिवलालपुर निवासी दिनेश मेहरा ने बताया कि बिरजू ने उससे ₹10,000 की मांग की। पैसा न देने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस पर FIR संख्या 280/25, धारा 308(2)/351(3) BNS में मुकदमा दर्ज हुआ।

तीसरा मामला: भरतपुरी निवासी नीमा देवी ने तहरीर दी कि 13 जुलाई को बिरजू मयाल व उसकी पत्नी का झगड़ा चल रहा था, बीच-बचाव करने पर बिरजू ने उनके साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी दी। इस पर FIR संख्या 281/25, धारा 74/115(2)/351(3)/352 BNS दर्ज की गई।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score