Home » उत्तराखंड » देहरादून : (बड़ी खबर ) आपदा राहत के लिए PCS अधिकारियों ने दिया एक दिन का वेतन

देहरादून : (बड़ी खबर ) आपदा राहत के लिए PCS अधिकारियों ने दिया एक दिन का वेतन

Share Now

देहरादून : (बड़ी खबर ) आपदा राहत के लिए PCS अधिकारियों ने दिया एक दिन का वेतन

देहरादून। उत्तराखंड में आई भीषण आपदा के बीच राज्य के प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों ने सराहनीय पहल की है। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए सभी PCS अधिकारियों ने अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है।

रविवार को PCS अधिकारी संघ के अध्यक्ष गिरधारी सिंह रावत, महासचिव गिरीश गुणवंत और अपर जिलाधिकारी देहरादून के.के. मिश्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर एक दिन का वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रेषित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी वर्गों का सहयोग आपदा पीड़ितों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score