Home » उत्तराखंड » गधेरे में पानी के तेज बहाव में बही महिला, खोजबीन जारी

गधेरे में पानी के तेज बहाव में बही महिला, खोजबीन जारी

Share Now

ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा बडौन की एक महिला की बसोटिया गधेरे में पानी के तेज बहाव में बह गयी। जिसकी ढूंढखोज की जा रही है, लेकिन अभी तक महिला का पता नहीं लगा है। बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने महिला की ढूंढखोज शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा बडौन के तोक बसौटिया निवासी तुलसी देवी (50 ) पत्नी तेजराम घर के पास ही घास काटने गई थी, जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, बुधवार को पुनः परिजन ग्रामीणों की मदद से महिला को ढूढ़ने निकले तो घर के कुछ दूर पर महिला के चप्पल और दरांती मिली। ग्रामीणों ने भारी बारिश के दौरान बसोटिया गधेरे बहने की आकांशा जताई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा को दी। विधायक ने मौके पर पहुंचकर जिला प्रशासन से वार्ता की। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर उनके साथ मिलकर गधेरे में ढूढ़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चला पाया।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score