Home » उत्तराखंड » दो किलो चरस के साथ मुक्तेश्वर निवासी युवक रुद्रपुर में गिरफ्तार

दो किलो चरस के साथ मुक्तेश्वर निवासी युवक रुद्रपुर में गिरफ्तार

Share Now

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने संयुक्त अभियान चलाते हुए एक युवक को 2 किलो 13 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से दो किलो से ज्यादा चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरीश सिंह लमगड़िया पुत्र दीवान सिंह लमगड़िया निवासी ग्राम कटना, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर चरस की सप्लाई चेन और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score