देहरादून : किराए के मकान में चल रहे जिस्म फरोशी के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने हरबर्टपुर क्षेत्र के एक मकान में संचालित जिस्म फरोशी के किराए के मकान में अनैतिक देह व्यापार कर रहे देह व्यापारियों के के विरुद्ध दबिश देकर मौके से 05 अभियुक्त (02 पुरुष, 03 महिला) को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। साथ ही मौके से पुलिस टीम ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। मकान का मालिक किराए पर देकर अवैध देह व्यापार का काम चला रहा था। मौके से पुलिस ने लोगों को रंगेहाथ और आपत्तिजनक सामान सहित पकड़ा।
देहरादून एसएसपी को मिली सूचना टीम को विकास नगर कोतवाली क्षेत्र के सिरा एक मकान में अनैतिक देह व्यापार चलने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी विकास नगर के दिशा-निर्देशन में थाना विकास नगर एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) देहरादून पुलिस टीम का गठन कर उपरोक्त मकान में दबिश दी गई। दबिश के दौरान मकान में अनैतिक देह व्यापार कर रहे अभियुक्त 05 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर आपत्तिजनक स्थिति में आपत्तिजनक सामग्री सहित बरामद किया गया। मौके से पुलिस टीम ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
छापेमारी के दौरान किराए के मकान के अलग-अलग कमरों में 02 पुरुष व 02 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
मौके से पुलिस टीम द्वारा मकान के मालिक के विरुद्ध वादी के बयान पर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0- 309/25 धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निरोध) अधिनियम 1956 पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में मकान के मालिक उदय नारायण प्रसाद ने बताया कि मकान का किराया राजकुमार नामक व्यक्ति द्वारा लिया गया था, जिसने उनके द्वारा बकाया किराया अदा नहीं किया गया। उक्त व्यक्ति द्वारा मकान को अनैतिक देह व्यापार हेतु किराए पर दिया गया। उक्त आरोपित राजकुमार के विरुद्ध थाना विकासनगर पर देह व्यापार की गिरफ्तारी दर्ज कर जांच की जा रही है। अभियुक्त राजकुमार पूर्व में भी अनेक देह व्यापार में जेल जा चुका है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
नाम पते अभियुक्तगण :-
1- उदय नारायण प्रसाद पुत्र महेश्वर शर्मा निवासी माला कंधर, पी0- राजोली, थाना बड़कोट, जनपद- उत्तरकाशी, उम्र 45 वर्ष
2- किरण कौर पुत्री सुरेन्द्र पाल सिंह निवासी मंजी का बगीचा, थाना विकास नगर, देहरादून, उम्र 45 वर्ष
3- गोविन्द कुमार पुत्र किशोर लाल निवासी रामनगर कॉलोनी, हरबर्टपुर, उम्र 26 वर्ष
4- आफरीन पुत्री मोहम्मद नबी निवासी बनारस स्टेशन ग्राम शाहपुर, थाना बहादुरपुर, जिला बनारस, उत्तर प्रदेश हाल पता कैम्प, जमालपुर, यमुनानगर, हरियाणा, उम्र 23 वर्ष
5- निशा निवासी मोहल्ला कटरा बंसी निकासी तीरथपुरी, थाना गाजियाबाद, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष
नाम पता अभियुक्त फरार :-
राजकुमार पुत्र स्व0 गोविन्द निवासी बासमती कॉलोनी, विकास नगर
पुलिस टीम AHTU देहरादून
1- निरीक्षक अरविन्द चौहान, प्रभारी AHTU
2- उ0नि0 रवि सिंह
3- म0हे0कां0 सना चौहान
4- म0हे0कां0 ममता सिंह
5- का0दीपक रावत
कोतवाली विकासनगर
1- उ0नि0 संदीप पवार
2- का0दीपक कंडवाल



