Home » उत्तराखंड » दुखद-(उत्तराखंड) सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट मे आया मैक्स बोलेरो वाहन, दो की मौत, तीन गंभीर

दुखद-(उत्तराखंड) सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट मे आया मैक्स बोलेरो वाहन, दो की मौत, तीन गंभीर

Share Now

राज्य मे बारिश ने भी अपना रौद्ररूप दिखाना शुरू कर दिया है।पहाड़ों से गिर रहे पत्थर भी जान ले रहे हैं।

ताजा मामला मुनकटिया स्लाइडिंग जोन क्षेत्रान्तर्गत हुई दुःखद घटना, ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से मैक्स बोलेरो वाहन आया चपेट में।

आज प्रातःकाल मैक्स बोलेरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 1100 जो कि सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के लिए 11 सवारियां लेकर चला था, तकरीबन सवा सात बजे के आसपास मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से यह वाहन इसकी चपेट में आ गया। जिस कारण वाहन में सवार 2 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 3 व्यक्ति घायल हो गये। जिनको कि रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल लाया गया है।

घायलों का विवरण –
1- नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 35 वर्ष
2- ममता पत्नी चैन सिंह पवार निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 29 वर्ष
3- प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष
(क्रमांक 1 व 2 पर अंकित घायलों को हायर सेन्टर के लिए रैफर कर दिया गया है।)

मृतकों का विवरण –
1- श्रीमती रीता पत्नी उदय सिंह निवासी सियालब  थाना बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष
2- चंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 50 वर्ष

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score