Home » उत्तराखंड » बिग ब्रेकिंग: अपनी ही सरकार पर बरसे डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल

बिग ब्रेकिंग: अपनी ही सरकार पर बरसे डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल

Share Now

अपनी ही सरकार पर बरसे डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल

पिथौरागढ़। उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। डीडीहाट से भाजपा विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

चुफाल ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले में अयोग्य लोगों को दायित्वधारी बनाया गया है, जो न केवल सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में विफल हो रहे हैं, बल्कि जनप्रतिनिधियों के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं।

चुफाल ने साफ कहा कि इन दायित्वधारियों के कारण उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ऐसे लोगों को तुरंत हटाने की मांग की।

विधायक चुफाल का दर्द यहीं नहीं रुका। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब मरीजों के इलाज की फाइलें उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में लगाई थीं, लेकिन दर्जाधारी मंत्री हेमराज बिष्ट ने फाइल अपने पास रख ली और उनके कामों में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा – “हेमराज बिष्ट को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए।”

गौरतलब है कि पिछले एक माह से कई भाजपा विधायक अपनी ही सरकार के कामकाज पर सवाल उठा चुके हैं। इससे पहले मुन्ना सिंह चौहान और महेश्वर पांडे को नाराजगी सामने आ चुकी है। अब चुफाल जैसे वरिष्ठ नेता का खुलकर बोलना पार्टी के अंदरूनी असंतोष को और उजागर कर रहा है।

वहीं, इस मामले में दर्जाधारी मंत्री हेमराज बिष्ट ने हरिद्वार से एक वीडियो जारी कर चुफाल के आरोपों को खारिज कर दिया है। बिष्ट ने कहा कि – “विधायक मेरे सम्माननीय हैं, लेकिन उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, वे निराधार हैं। मैं गरीब परिवार से हूं और 28 सालों से पार्टी के लिए कार्य कर रहा हूं। अगर यह कहना अपराध है तो फिर मुझे कुछ नहीं कहना।”

यह विवाद खास और भी इसलिए भी अहम है क्योंकि डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गृह क्षेत्र भी है। ऐसे में चुफाल का इस तरह से बड़ा बयान तालमेल में भाजपा सरकार और संगठन दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।

यह मामला अब प्रदेश की राजनीति में सरकार बनाम संगठन की खींचतान को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला खड़ा कर रहा है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score