हल्दुचौड़— क्षेत्र में चारों तरफ गणेश महोत्सव की धूम मची है हल्दूचौड गोला गेट में चल रहे गणेश महोत्सव के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रम ने समा बाध दियालिए रात 2:00 बजे तक चल प्रोग्राम में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने गणेश महोत्सव का लुफ्त उठाया इससे पूर्व मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा लाल कुआं नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी व ग्राम प्रधान रमेश चंद जोशी नए संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष से इंदर सिंह बिष्ट, संरक्षक गोपाल बिष्ट, उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र कबडाल, माया उपाध्याय, हेमवती नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, मेला इंचार्ज प्रवीण शर्मा, चिंतामणि पांडे, प्रधान विपिन जोशी, प्रधान सीमा पाठक समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे.






