Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड : विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, रंगे हाथ पकड़ा गया ये अधिकारी..

उत्तराखंड : विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, रंगे हाथ पकड़ा गया ये अधिकारी..

Share Now

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजिलेंस टीम ने सतपुली के उपकोषाधिकारी कौशल कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, सतपुली निवासी रविंद्र रावत ने विजिलेंस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण के जून–जुलाई माह के 10 लाख रुपये के बिल को पास कराने के एवज में उपकोषाधिकारी द्वारा प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैप ऑपरेशन चलाया और 8,000 रुपये की रिश्वत लेते समय कौशल कुमार को रंगेहाथ दबोच लिया। इस कार्रवाई से विभागीय गलियारों में हड़कंप मच गया है।

फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score