[aioseo_breadcrumbs]

तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का गौधाम के प्रबंधक रामेश्वर दास एवं विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया शुभारंभ

Share Now

हल्दूचौड़ गौला गेट में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विगत 7 वर्षों से यह आयोजन गणेश महोत्सव कमेटी द्वारा किया जा रहा है।

हल्दूचौड़ गौधाम के प्रबंधक रामेश्वर दास क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारे हिंदू धर्म में सबसे पहले पूज्य देवता गणेश है हम जो भी कार्य प्रारंभ करते हैं सबसे पहले गणेश भगवान का नाम लिया जाता है

वह विघ्नहर्ता सिद्धि दाता और लोक कल्याण के देवता है। गौधाम के प्रबंधक रामेश्वर दास ने अपने संबोधन में कहा हमारे सनातन धर्म कि यह रीति है आदिकाल से चली आ रही है सनातन धर्म अनादि है अनंत है धर्म का प्रचार प्रसार और अपने बच्चों में संस्कार देने के लिए धार्मिक आयोजन होना जरूरी है।

इससे पहले पंडित मुकेश पाठक ने वैदिक मंत्रोचार के साथ गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य यजमान धर्मानंद खोलिया एवं श्रीमती गीता खोलिया द्वारा धार्मिक अनुष्ठान किया गया रात्रि में नन्हे मुन्ने कलाकारों ने गणेश भगवान की सुंदर-सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। भजन संध्या में मोना चोपड़ा तबला वादक मुस्कान चोपड़ा हारमोनियम किरण चोपड़ा ने सुंदर भजन गाकर लोगों का मन मोह लिया।

अंत में गौधाम आश्रम के गोपीनाथ और पार्टी ने राधा कृष्ण के सुंदर भजन गाकर चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर गौधाम आश्रम के संस्थापक रामेश्वर दास क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट मोहन चंद्र दुर्ग पाल देव सिंह बिष्ट नवल किशोर उपाध्याय भैरव खोलिया बंटी जीवन चोपड़ा।

कमेटी के पदाधिकारी अध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष नंदा बल्लभ नैनवाल सचिव विनोद पांडे उपसचिव शंकर संजय भाकुनी कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह बेस्ट मेला इंचार्ज प्रवीण शर्मा मीडिया प्रभारी अरविंद जंतवाल । कार्यकारिणी सदस्य धर्मानंद पांडे प्रकाश पांडे सतीश पांडे केशव पांडे विनोद सिंह विजय भट्ट प्रकाश पांडे नीरज भट्ट रोहित नाथ भास्कर जोशी प्रताप राम विनोद आर्या। संरक्षक मंडल में हेमवती नंदन दुर्ग पाल राजेंद्र सिंह बिष्ट धर्मानंद खोलिया सुरेश उपाध्याय गोपाल दत्त खोलिया बी ,डी खोलिया समेत सेंकडों महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हरिश्चंद्र जोशी ने किया।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score