Home » उत्तराखंड » ब्रेकिंग : हल्द्वानी गोरा पड़ाव के पास बीएलएम अकैडमी की बस पलटने से हड़कंप… वीडियो देखें

ब्रेकिंग : हल्द्वानी गोरा पड़ाव के पास बीएलएम अकैडमी की बस पलटने से हड़कंप… वीडियो देखें

Share Now

Haldwani News- मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्राम पदमपुर देवलिया में गुरुवार तड़के एक निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। बारिश के बीच बच्चों को लेकर स्कूल जा रही निजी विद्यालय की बस अचानक पलट गई।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस में सवार करीब 10 से 15 बच्चों को चोट आई है। वहीं, परिचालक का पैर फैक्चर हुआ है। जिन्हें उपचार के लिए दूसरी बस से तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 7.20 बजे पदमपुर देवलिया स्थित स्कूल बीएलएम एकेडमी की बस रामपुर रोड क्षेत्र से बच्चों को लेकर स्कूल की ओर आ रही थी। बस जैसे ही जयपुर बीसा चौराहे से स्कूल की ओर मुड़ी, कुछ दूरी पर सामने से आ रहे एक अन्य निजी स्कूल के वाहन को बचाने के चक्कर में चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई।

बस में करीब 30 से 36 बच्चे सवार थे। जिनमें से 10 से 15 बच्चों को चोट आई है। इस हादसे में बस के परिचालक का पैर भी फैक्चर हुआ है। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत मौके पर दूसरी बस भेजी और घायल बच्चों और परिचालक को तुरंत अस्पताल भेजा।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score