Home » उत्तराखंड » हल्द्वानी:मोटी और पतली के चक्कर में हुआ बवाल,भाभी ने नन्द को घोपा चाकू

हल्द्वानी:मोटी और पतली के चक्कर में हुआ बवाल,भाभी ने नन्द को घोपा चाकू

Share Now

हल्द्वानी: दो महिलाओं की आपसी विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि एक महिला ने दूसरे महिला को पेट में चाकू ही घोप दिया. चाकू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है जहां परिवार वाले उसको पहले डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया जहां परिवार वाले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. पीड़ित महिला के परिवार के ताहिर पर पुलिस ने नन्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है की घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के मंडी पुलिस चौकी अंतर्गत हाथीखाल किशनपुर सकुलिया गांव का है जहा रिश्ते में नन्द भाभी है. दोनों पड़ोस में ही रहती हैं पिछले कई दिनों से दोनों में विवाद चल रहा था बताया जा रहा है कि मोटी पतली कहने के चक्कर में विवाद हुआ था.

परिवार वालों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम नन्द अपने घर के बाहर टहल रही थी तभी दोनों में फिर से विवाद हो गया और भाभी ने नंद के पेट में चाकू से घोप दिया. पुष्पा देवी के बचाव में उसके हाथ में भी चाकू लगे हैं. चाकू लगने से नंद गंभीर रूप से घायल हो गई और वहीं पर तड़पने लगी. जहां परिवार वाले सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले गए जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर को रेफर किया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भाभी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोग हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे जहां आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score