Home » उत्तराखंड » गज़ब : बाजपुर में एग्जाम से बचने के लिए छात्र ने स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का मेल भेजा

गज़ब : बाजपुर में एग्जाम से बचने के लिए छात्र ने स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का मेल भेजा

Share Now

बाजपुर नगर के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की ई-मेल पर भेजी गई धमकी से विद्यालय में खलबली मच गई। सूचना पर बम डिस्पोजेबल यूनिट और डॉग स्क्वॉड टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की। सूचना पर अभिभावकों की स्कूल परिसर में भीड़ लग गई। जांच पड़ताल में धमकी देने वाला छात्र स्कूल में कक्षा 11वीं का निकला। पुलिस ने सख्त पूछताछ कर छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

स्कूल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही थी। परीक्षा से बचने के लिए छात्र ने बम की झूठी धमकी दी थी। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित विरदालेन इंटरनेशनल स्कूल की आईडी पर गुरुवार देर रात करीब 11 बजे एक मेल आई। इसमें स्कूल को अगल सुबह सात बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधक कर्नल (सेवानिवृत्त) हरमिंदर सिंह बरार की ओर से कोतवाली को दी गई। कोतवाल प्रवीन कोशियारी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा को अवगत कराया।

शुक्रवार सुबह पौने सात बजे बीडीएस टीम इंचार्ज सुखबीर सिंह की अगुवाई में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड पुलिस बल के साथ विद्यालय में पहुंची। पुलिस टीम ने विद्यालय परिसर सहित अन्य कक्षों में गहनता से पड़ताल की। घंटों तक पुलिस ने खोजबीन की लेकिन विद्यालय परिसर में ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का समाचार सोशल मीडिया के माध्यम से चर्चा में आ गया। इस पर अभिभावक घबराकर स्कूल पहुंचे। अभिभावकों ने स्कूल की छुट्टी करने की मांग की। इससे विद्यालय में अफरातफरी मच गई।

इधर, स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी की पड़ताल की गई। शक के आधार पर एक छात्र से पूछताछ की गई। इस दौरान जांच के दायरे में आए छात्र ने स्कूल प्रबंध समिति के सचिव आईडी बरार ने छात्र को मोबाइल के साथ पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के दौरान संदिग्ध छात्र ने चाहतों के कारण प्रैक्टिकल था, जिसकी उसने कोई तैयारी नहीं की थी। इस पर वह स्कूल की छुट्टी कराना चाहता था। उसने ई-मेल पर धमकी डाल दी। पुलिस ने छात्र की काउंसलिंग कराकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का समाचार नगर क्षेत्र आग की तरह फैल गया। अन्य स्कूलों में भी अफवाहें उड़ने लगीं।

गुरुवार रात करीब 11 बजे धमकी भरा मैसेज स्कूल की मेल पर मिला था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जांच पड़ताल में पता चला कि यह मेल को भेजने वाला उनका ही स्कूल में कक्षा 11वीं का विद्यार्थी है। विद्यार्थी को पुलिस को सौंप दिया गया है। उनका स्कूल सुरक्षित है। छात्र-छात्राओं सुरक्षा मानकों का ध्यान में रखा गया है।- आईडी बरार, सचिव प्रबंध समिति, विरदालेन इंटरनेशनल स्कूल बाजपुर

पुलिस ने स्कूल परिसर सहित अन्य कक्षों की बारीकी पड़ताल की। लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। धमकी की सूचना के बाद विद्यालय में कक्षा 11 वीं का छात्र ही निकला। छात्र से पूछताछ और काउंसलिंग कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जल्द ही ऐसे ही विद्यालयों में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। – विभव नैनी, सीओ, बाजपुर

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score