Home » उत्तराखंड » पिता ने पुत्र की नुकीली हथियार से कर दी हत्या और हो गया फरार

पिता ने पुत्र की नुकीली हथियार से कर दी हत्या और हो गया फरार

Share Now

हरिद्वार। रुड़की में पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रांधेवाला में एक पिता ने अपने इकलौते पुत्र की किसी नुकीली चीज से मारकर हत्या कर दी। पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रांधेवाला निवासी घसीटा का अपने पुत्र सत्री (35) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक सत्री शराब का आदि था और घर में हंगामा करता था। पिता पुत्र को शराब पीने के लिए मना करता था। शुक्रवार को भी सत्री ने शराब पी थी।

इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान पिता ने किसी नुकीली चीज से बेटे के सीने में वार कर दिया। जिससे सत्री की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिता मौके से फरार हो गया।

सूचना पर सीओ नरेंद्र पंत एसओ रविंद्र कुमार पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि मृतक घसीटा का इकलौता पुत्र था और मजदूरी करता था।

मृतक की पत्नी सुषमा और उसके बेटे आयुष (15) बेटी प्रणिति (8) और दिव्या (6) का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि शराब को लेकर पिता के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद पिता ने हत्या की घटना को अंजाम दिया।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score