Home » उत्तराखंड » निलंबन के बाद भी अनीस अहमद का जज़्बा, पंचायत चुनाव गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार

निलंबन के बाद भी अनीस अहमद का जज़्बा, पंचायत चुनाव गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार

Share Now

हल्द्वानी। बीते 14 अगस्त को ब्लॉक बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग के मामलें में फरार चल रहे तीन बदमाशों को नैनीताल पुलिस ने आज बुधवार को लखीमपुर खीरी स्थित एक मेडिकल स्टोर से उस समय गिरफ्तार किया जब तीनों बदमाश दवा लेने वहां आए थे।

पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़कर देर शाम नैनीताल ले आई। बता दें कि बीते 14 अगस्त को जिला पंचायत चुनाव के दौरान बेतालघाट में हुई फायरिंग के दौरान एक युवक घायल हो गया था। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया। घटना के बाद चुनाव आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत भवाली सीओ प्रमोद साह पर जांच और बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीस अहमद का निलंबन कर दिया। जिसके बाद एसएसपी ने एक टीम का गठन करते हुए आरोपियों‌ की तलाश शुरु कर दी।

बदमाशों‌ की तलाश में जुटी पुलिस को मुखबिर की सटीक सूचना मिली। सटीक सूचना पर इस फायरिंग मामले में निलंबन हुए थानाध्यक्ष अनीस अहमद टीम के साथ लखीमपुर खीरी पहुंचे और थाना भीरा क्षेत्र में स्थित पंजाब मेडिकल स्टोर के पास से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा कि पुलिस ने उन्हे उस समय गिरफ्तार किया जब तीनों थार से मेडिकल स्टोर में दवा लेने आये थे। पकड़े गये आरोपी बदमाशों‌ की पहचान अमृतपाल उर्फ पन्नू पुत्र निन्दर सिंह नि० ग्राम रोशनपुर पो. गुलरभोज थाना गदरपुर यूएसनगर, गुरमीत सिंह उर्फ पारस पुत्र मंजीत सिंह निवासी बेरिया दौलत थाना कैलाखेडा यूएसनगर, प्रदीप सिंह उर्फ शौकर पुत्र तेजा सिंह निवासी मुण्डिया कला बहादुरगंज, थाना-बाजपुर हाल निवासी पीरूमदारा गंगापुर पहाडी रामनगर के रुप में हुई। अभी तक पुलिस इस फायरिंग मामले में नौ लोगो को गिरफ्तार कर चुकी है। गुडवर्क करने वाली टीम‌ को एसएसपी ने ढाई हजार ईनाम की घोषणा की है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score