पदमपुर देवरिया में 15 तारीख को निकलेगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी ।तैयारियां जोरों पर।। आज शिव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम प्रधान रमेश जोशी, पंडित त्रिलोचन भट्ट, रणजीत सिंह बिष्ट, गोपाल दत्त जोशी, जितेंद्र जोशी, भगवती कांडपाल, हीरा वल्लभ कबडवाल, भैरव दत्त नागीला, दीपू तिवारी, हरिश्चंद्र डाला कोटी, श्री बल्लभ जोशी, अनिल चौधरी मौजूद थे। बैठक में तय हुआ कि 15 अगस्त को सायं 5:00 बजे से शिव मंदिर से श्री कृष्णा डोला उठेगा जो गांव में पूर्व की भांति डोले को घुमाया जाएगा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के डोले का जगह-जगह अपने अपने घरों के बाहर ग्रामीणों द्वारा फूलो की बरसात की जाएगी। पंडित अनिल जोशी एवं त्रिलोचन भट्ट ने कहा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत एवं झांकी 15 अगस्त को मनाई जाएगी जब की कई जगह 16 तारीख को मनाई जा रही है।




