Home » उत्तराखंड » दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, कैफे कर्मचारी गिरफ्तार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, कैफे कर्मचारी गिरफ्तार

Share Now

देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र में 26 वर्षीय दिव्यांग युवती के साथ कैफे में काम करने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता दोनों पैरों और एक हाथ से दिव्यांग है तथा बोलने में असमर्थ है। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब पीड़िता घर पर अकेली थी।

पीड़िता के पिता ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह दवाई लेने दून अस्पताल गए थे। दोपहर करीब 3:30 बजे घर लौटने पर दरवाजे खुले मिले और बेटी रोती हुई मिली। इशारों और लिखकर उसने बताया कि एक अज्ञात युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। एसएसपी ने विशेष जांच टीम गठित की। जांच में आरोपी की पहचान 24 वर्षीय अजय राय, कैफे कर्मचारी, के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score