Home » उत्तराखंड » नैनीताल में बालक हत्या कांड का बड़ा खुलासा, हत्या में प्रयुक्त दराती बरामद

नैनीताल में बालक हत्या कांड का बड़ा खुलासा, हत्या में प्रयुक्त दराती बरामद

Share Now

नैनीताल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त नेतृत्व और कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने बालक अमित मौर्य हत्या मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

4 अगस्त 2025 को थाना काठगोदाम में दर्ज शिकायत के बाद गुमशुदा अमित मौर्य का शव बरामद कर आरोपी निखिल जोशी को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हालांकि हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (बड़ी दराती) तब तक बरामद नहीं हो पाई थी।

आज, 12 अगस्त 2025 को आरोपी के घर से मृतक के परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दराती बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागार नैनीताल भेज दिया गया है।

इस मामले में :
श्री पंकज जोशी, थानाध्यक्ष काठगोदाम

उ0नि0 दिलीप कुमार, थाना काठगोदाम

कानि0 अशोक रावत, थाना काठगोदाम

कानि0 भानू प्रताप, थाना काठगोदाम

कानि0 सुरेन्द्र सिंह, थाना काठगोदाम
की पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score