Home » उत्तराखंड » विधायक कैड़ा की पत्नी कमलेश और हल्द्वानी ब्लॉक में मंजू पाण्डेय ने नाम वापस लिया

विधायक कैड़ा की पत्नी कमलेश और हल्द्वानी ब्लॉक में मंजू पाण्डेय ने नाम वापस लिया

Share Now

नैनीताल। पंचायत चुनाव की इस वक्त की ताजा ब्रेकिंग खबर यह है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए ओखल कांडा ब्लॉक में विधायक राम सिंह कैड़ा की पत्नी कमलेश कैड़ा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही हल्द्वानी ब्लॉक में भी मंजू पांडे ने नाम वापसी ले ली है और दोनों ही ब्लॉकों में अब निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

विधायक राम सिंह भीमताल के विधायक हैं और उन्होंने विधायककी के साथ ही इस बार ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में अपनी पत्नी का नामांकन ओखल ल कांड ब्लॉक प्रमुख के पद पर करवा दिया था। सत्ता पक्ष के विधायक रहते हुए सत्ता पक्ष के खिलाफ ही नामांकन के बाद यहां की राजनीति काफी तेज हो गई थी। भाजपा ने राम सिंह की पत्नी का टिकट काट दिया था और उसके बाद से उन्होंने पत्नी का नामांकन करवाने के साथ ही खलबली मचा दी थी।

ऐसा ही मामला हल्द्वानी ब्लॉक का है जहां मंजू गौड़ को टिकट मिलने के बाद विपिन पांडे की पत्नी मंजू पांडे ने नामांकन करवा दिया था। मंजू पांडे ने भी अब नाम वापसी कर ली है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score