Home » उत्तराखंड » ब्रेकिंग : जहां मिला अमित का सिर और हाथ वहां से मिले थे कई सांप खरगोश जैसे जानवर भी, कुछ जीवित तो कुछ मरे हुए… तंत्र मंत्र का फेर

ब्रेकिंग : जहां मिला अमित का सिर और हाथ वहां से मिले थे कई सांप खरगोश जैसे जानवर भी, कुछ जीवित तो कुछ मरे हुए… तंत्र मंत्र का फेर

Share Now

हल्द्वानी। गौलापार के अमित मौर्य हत्याकांड में शुरुआती जांच के बाद से ही तंत्र-मंत्र की घटना की बात सामने आ रही है। जिस आरोपी के घर से अमित का कटा हुआ सर और हाथ बरामद हुआ है वहां पूर्व में बड़ी मात्रा में सांप और खरगोश भी मिले थे जिसमें से कई मरे हुए और कई जिंदा थे। इन जानवरों के यहां मिलने की बात यह आशंका और बलवती हो गई थी कि अमित मौर्य की हत्या तंत्र-मंत्र के फेर में ही हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी घर से बहुत कम निकलता था और कभी-कभी ही मोहल्ले में या इधर-उधर दिखाई देता था।

बता दें कि मासूम अमित मौर्य की हत्या की 8 दिन बाद आखिरकार पुलिस ने उसका काटा हुआ सर और हाथ बरामद कर लिया। पुलिस ने अमित मौर्य के पड़ोसी की गौशाला से उसके अंग बरामद किए हैं।

पिछले बृहस्पतिवार को गौलापार निवासी 11 वर्षीय अमित मौर्य अपने घर से गायब हो गया था। उसके पिता पिछले 15 वर्षों से यहां बटाई का काम करते हैं। अमित बृहस्पतिवार की दोपहर को कोल्ड ड्रिंक लेने की बात कहकर घर से निकला था और उसके बाद लापता हो गया था।

शनिवार को अमित का सर उसके घर के बगल में ही जमीन में गड़ा हुआ मिला मगर मिला तो केवल उसका धड़। उसका सर और दाहिना हाथ गायब था जिसे बरामद करने में पुलिस को पसीने छूट गए। पिछले 4 दिन से लगातार काठगोदाम चौकी में इस मामले में धरना प्रदर्शन हो रहा था यहां तक कि बरेली से भी अमित के परिजन यहां पहुंच गए थे।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score