Home » उत्तराखंड » गाैला बाईपास से दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

गाैला बाईपास से दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

Share Now

Haldwani: दिनांक 11 जुलाई 2025 को गौजाजाली उत्तर निवासी हसरत अली शाह की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत पर थाना बनभूलपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देशान और पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

सीसीटीवी फुटेज और लगातार प्रयासों के बाद 8 अगस्त 2025 को पुलिस टीम ने गौला बाईपास रोड स्थित यात्री विश्राम गृह के पास से सुनील राजपूत (19) और देव विश्वास उर्फ देबू (18) को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं — काले रंग की स्लैंडर (UP26K-7208), सफेद रंग की टीवीएस अपाचे (UK04T-6417) और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव (टीम प्रभारी), कांस्टेबल महबूब अली, दिलशाद अहमद और सुनील कुमार शामिल रहे।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score