Home » उत्तराखंड » कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

Share Now

ठाकुरद्वारा। एक किशोरी को ठाकुरद्वारा लाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप करने और अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के साथ-साथ उसकी मां, बहन, भाई और पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर की रहने वाली एक किशोरी ने आरोप लगाया कि काशीपुर निवासी सोहेल पुत्र बाबू उसे ठाकुरद्वारा ले आया। यहां मंडी समिति के सामने एक होटल में सोहेल ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score