Home » उत्तराखंड » Big breaking :-उत्तराखंड के बीजेपी सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाक़ात

Big breaking :-उत्तराखंड के बीजेपी सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाक़ात

Share Now

उत्तरकाशी के धराली में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के संबंध में आज अपने साथी सांसदों महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह जी, त्रिवेंद्र सिंह रावत जी एवं श्री अजय भट्ट जी के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री जी उत्तरकाशी में आई इस भीषण विपदा से मर्माहत, शोकाकुल और व्यथित हैं। वे स्वयं राहत एवं बचाव कार्य की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की तमाम एजेंसियां राहत, बचाव एवं पुनर्वास के कार्य में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार धराली सहित सभी आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। साथ ही, केंद्र सरकार उत्तराखंड को इस आपदा से लड़ने और बाहर निकालने में हर तरह से मदद दे रही है।

माननीय प्रधानमंत्री जी ने सभी सांसदों से कहा कि वे अपने लोकसभा क्षेत्र के अतिवृष्टि और भूस्खलन के इलाकों में रह रहे लोगों से संपर्क में रहें एवं उन्हें हर संभव हर सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहें।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score