Home » देश » हल्द्वानीः(बड़ी खबर)- यहां नदी के पास मिली युवती की लाश, क्षेत्र में सनसनी

हल्द्वानीः(बड़ी खबर)- यहां नदी के पास मिली युवती की लाश, क्षेत्र में सनसनी

Share Now

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का शव भाखड़ा पुल के नीचे नदी में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस आसपास के इलाकों में लापता युवतियों की जानकारी जुटा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score