Home » देश » जनता के आशीर्वाद से इस बार फिर चमचमाएगा “तारा का सितारा”

जनता के आशीर्वाद से इस बार फिर चमचमाएगा  “तारा  का सितारा”

Share Now

तारा सिंह के दम पर विरोधी हुए बेदम।

हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रचार का दौर इस वक्त चरम पर है। हल्द्वानी के धौला खेड़ा क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही तारा सिंह नेगी इस वक्त पूरे जोर शोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं। जिस अंदाज में तारा सिंह नेगी के समर्थक और उन्हें समर्थन देने के लिए लोग आ रहे हैं उसे यही लग रहा है कि तारा का सितारा इस बार बहुत अव्वल होने वाला है। सावन के महीने में प्रभु कृपा जिस तरह से बरसात के रूप में बरसती है, इस तरह से तारा नेगी के समर्थकों के वोट इस बार उनके इस चुनाव में बरसने वाले हैं।

28 जुलाई को होने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में तारा नेगी के समर्थक और उनके तमाम चाहने वाले उत्साहित हैं। सुबह से लेकर शाम तक समर्थकों का उत्साह उन्हें इस बात के लिए प्रेरित कर रहा है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य में उनके अलावा और कोई भी दूसरा कहीं भी नहीं ठहरता है। मतदान और वोट डालने की प्रक्रिया केवल औपचारिकता भर रह जाएगी और यह हो भी चुका है, ऐसा उनके समर्थकों की टोली को देखते हुए लगता है।

तारा नेगी को यह भरोसा है कि जिस तरह से सामाजिक कार्यों में उन्होंने अपनी भूमिकाएं निभाई हैं, इसीलिए लोग उनसे केवल वोट के लिए नहीं बल्कि मन से भी जुड़े हुए हैं। तारा सिंह नेगी का कहना है कि पारिवारिक पृष्ठभूमि से वह राजनीतिक और तमाम विषयों में जनता के साथ खड़े थे।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score