Home » उत्तराखंड » राज्य में जल्द शुरू होंगे 51 नए खनन पट्टे, 50 करोड़ से अधिक राजस्व की उम्मीद

राज्य में जल्द शुरू होंगे 51 नए खनन पट्टे, 50 करोड़ से अधिक राजस्व की उम्मीद

Share Now

देहरादून । भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग राज्य में 51 नए खनन पट्टों की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इन पट्टों के माध्यम से करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक राजस्व मिलने की संभावना जताई गई है।

विभाग के अनुसार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर सहित विभिन्न जिलों में 45 पट्टे पांच हेक्टेयर से कम तथा छह पट्टे पांच हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल के होंगे। इन पट्टों से लगभग 43 लाख घनमीटर पत्थर व रेता निकाला जाएगा।

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि पांच हेक्टेयर वाले पट्टों के लिए पांच वर्ष और पांच हेक्टेयर से अधिक वाले पट्टों के लिए दस वर्ष तक खनन की अनुमति दी जाएगी।

वहीं, वन निगम के आरएम मुख्यालय महेश आर्य ने बताया कि इस बार दो नई नदियों को शामिल करते हुए कुल 13 नदियों में खनन कराया जाएगा, जिससे राजस्व में और बढ़ोतरी की संभावना है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score