Home » उत्तराखंड » नीलकंठ मार्ग पर 3 लोग रास्ता भटके, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

नीलकंठ मार्ग पर 3 लोग रास्ता भटके, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

Share Now

ऋषिकेश। रात ढले और भारी बारिश के बीच आपदा प्रबंधन टीम ने पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों के साथ नीलकंठ मार्ग पर रास्ता भटके तीन लोगों का सुरक्षित बचाव कर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द रेस्क्यू किया।

जानकारी के मुताबिक देर रात पुलिस चौकी लक्ष्मण झूला से SDRF को सूचना मिली कि नीलकंठ मार्ग पर तीन लोग रास्ता भटक गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF की टीम उप निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। कड़ी मशक्कत के बाद SDRF टीम ने 3 व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

पार्टी द्वारा बरामद व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर लाने के बाद टीम ने उनसे पूछताछ की, जिसमें आदित्य अरोड़ा पुत्र संजय अरोड़ा निवासी दिल्ली, देवेश पुत्र अमर नाथ निवासी दिल्ली तथा ललित कुमार पुत्र अजय निवासी दिल्ली शामिल थे। SDRF टीम ने तीनों को 4 घंटे के कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सकुशल सुरक्षित बाहर निकाला।

रात्रि देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल टीम को सफलतापूर्वक तीनों व्यक्तियों को सकुशल निकालने में कामयाबी मिली, जिससे पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि ये लोग भ्रमण के दौरान रास्ता भटक गए थे, जिसके बाद उन्होंने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया था।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score