हल्दूचौड़ की आकाशी जोशी ने 98.4% अंकों के साथ किया स्कूल टॉप, क्षेत्र में खुशी की लहर।
लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूचौड़ निवासी आकाशी जोशी पुत्री श्री देवेंद्र जोशी, निवासी बमेटा बंगर खीमा, ने एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हाईस्कूल (दसवीं) परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। आकाशी की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।…








