बिंदुखत्ता की मनीषा बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, ऑल इंडिया में हासिल किया 17वां स्थान
लालकुआं। इंद्रानगर प्रथम, बिंदुखत्ता निवासी मनीषा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मनीषा ने अपनी उच्च शिक्षा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय से वन विज्ञान विषय में स्नातक (विशेष योग्यता) की उपाधि प्राप्त की। सेना…