नेत्र चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, 60 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
माधवी फाउंडेशन और प्रभु नेत्रालय की जनसेवा को सराहा, डेढ़ सौ से अधिक ने कराई आंखों की जांच
लालकुआं।जनपद नैनीताल में मंगलवार को आयोजित हुए नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सामाजिक संस्था माधवी फाउंडेशन और प्रभु नेत्रालय, रुद्रपुर के संयुक्त तत्वावधान में सिंगल फार्म स्थित पर्वतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में यह शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ। शिविर में 150 से…