Home » देश » माधवी फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन आज प्रभु नेत्रालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी जांच व ऑपरेशन, रेटिना व मोतियाबिंद के रोगियों के लिए सुनहरा अवसर

माधवी फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन आज प्रभु नेत्रालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी जांच व ऑपरेशन, रेटिना व मोतियाबिंद के रोगियों के लिए सुनहरा अवसर

Share Now

नैनीताल, 15 जुलाई 2025।
स्वास्थ्य सेवा को जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज जनपद नैनीताल के सिंगल फार्म क्षेत्र में माधवी फाउंडेशन द्वारा एक विशेष नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर प्रभु नेत्रालय, रुद्रपुर के सहयोग से आयोजित किया गया है, जो आंखों के पर्दे (रेटिना), मोतियाबिंद, नाखूना जैसी जटिल नेत्र समस्याओं के इलाज के लिए प्रसिद्ध है।

शिविर का आयोजन पर्वतेश्वर महादेव मंदिर, सिंगल फार्म, निकट पालोमा ग्रीन में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जा रहा है। इसमें भाग लेने वाले मरीजों को नि:शुल्क जांच, डॉक्टर द्वारा चिन्हित रोगियों को मुफ्त दवाइयाँ तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत फेको तकनीक से बिना चीरा, बिना टांका और बिना दर्द के ऑपरेशन की सुविधा दी जा रही है।

शिविर में सेवाएं दे रहे विशेषज्ञ डॉक्टरों में शामिल हैं –

Dr. Ankit Gupta – प्रीमियम कैटरैक्ट सर्जन, DNB Ophthalmology, FICO (UK)

Dr. Parul Pathak – Retina एवं UVEA विशेषज्ञ, MBBS, MS, RVRS


माधवी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री पीयूष जोशी ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक 150 से अधिक नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 3,000 से अधिक दृष्टिबाधित मरीजों को उपचार द्वारा रोशनी लौटाई गई है। यह संपूर्ण पहल संस्था के निजी संसाधनों द्वारा संचालित है तथा पूर्ण रूप से गैर–राजनीतिक और जनहित में समर्पित है।

श्री जोशी ने बताया कि यह शिविर पूर्व नियोजित योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है और इसका किसी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं है। शिविर में न कोई भाषण, न मंच, न झंडा, न ही किसी पार्टी का प्रचार किया जा रहा है। चुनाव आचार संहिता का पूर्ण पालन करते हुए यह शिविर आयोजित हो रहा है, जिसकी पूर्व अनुमति के लिए जिलाधिकारी को भी पत्र प्रेषित किया गया है।

शिविर में मरीजों के आयुष्मान कार्ड के पंजीकरण की सुविधा भी दी जा रही है। लाभार्थियों से अनुरोध है कि वे अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड और लिंक्ड मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।

शिविर पूर्णतः नि:शुल्क है और सभी वर्गों के नागरिकों के लिए खुला है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी व अपने परिवार की नेत्र स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण करवाएं।

संपर्क करें:
92583-99471, 75055-13125
अध्यक्ष – पीयूष जोशी
मो.: 8909039409

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score