Home » देश » धौला खेड़ा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर तारा सिंह नेगी सबसे प्रबल दावेदार, जनता का अपार समर्थन

धौला खेड़ा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर तारा सिंह नेगी सबसे प्रबल दावेदार, जनता का अपार समर्थन

Share Now

धौला खेड़ा (हल्द्वानी), 14 जुलाई।
धौला खेड़ा ग्राम सभा से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए इस बार तारा सिंह नेगी चुनावी मैदान में सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। चुनावी माहौल के बीच जिस तरह से तारा सिंह नेगी को क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, उससे यह साफ़ हो गया है कि वे बाकी प्रत्याशियों की तुलना में कहीं अधिक मजबूत स्थिति में हैं। जगह-जगह आयोजित जनसभाओं और सघन जनसंपर्क अभियानों में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने यह जता दिया है कि तारा सिंह नेगी की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ रहा है।

तारा सिंह नेगी का परिवार शुरू से ही सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उनके पिताजी स्वर्गीय श्री पदम सिंह नेगी भी इसी ग्राम सभा से निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान स्व. पदम सिंह नेगी ने ग्राम सभा में सड़क, जल व्यवस्था, शिक्षा और ग्रामीण विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके काम को आज भी लोग स्मरण करते हैं। उन्हीं की विरासत को आगे बढ़ाते हुए तारा सिंह नेगी ने भी जनसेवा और विकास को अपना कर्तव्य मानकर पूर्व में हल्द्वानी ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख का दायित्व पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया।

तारा सिंह नेगी ने अपने कार्यकाल में ग्रामीण सड़कों के सुधार, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं के सृजन तथा स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन में अहम भूमिका निभाई। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुँचाने का भी सराहनीय कार्य किया। यही वजह रही कि क्षेत्र में उनका नाम एक विकासशील और जनहितैषी नेता के रूप में स्थापित हो गया।

सिर्फ पदों तक ही सीमित न रहते हुए तारा सिंह नेगी ने समय-समय पर सामाजिक आंदोलनों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हल्द्वानी में पेयजल संकट, किसानों की समस्याएं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर उन्होंने कई बार जनआंदोलन का नेतृत्व किया। जल निगम कार्यालय के बाहर किए गए धरना-प्रदर्शन और मजदूरों की समस्याओं को लेकर प्रशासन से सीधी वार्ता उनकी सक्रियता को दर्शाती है। हल्द्वानी में आयोजित जनाक्रोश रैली में भी वे ग्रामीणों के साथ सड़कों पर उतरकर अपने हक की लड़ाई लड़ते दिखाई दिए।

इस बार चुनाव प्रचार के दौरान तारा सिंह नेगी ने गांव-गांव घूमकर अपने विकास कार्यों और भावी योजनाओं को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन पर फिर भरोसा जताया तो वे क्षेत्र की हर गली-बस्ती में पक्की सड़कें, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं का स्तर ऊँचा करने के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित करेंगे। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर, महिला स्वावलंबन केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलना उनकी प्राथमिकता होगी।

ग्रामीणों का कहना है कि तारा सिंह नेगी का स्वभाव बेहद सरल, मिलनसार और मददगार है। वे हर समय गांव वालों के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं। उनका राजनीतिक अनुभव, सामाजिक सक्रियता और विकासोन्मुख सोच उन्हें इस चुनाव में सबसे प्रबल दावेदार बनाती है। यही कारण है कि गांव-गांव में लोग एकजुट होकर तारा सिंह नेगी के समर्थन में डट गए हैं।

क्षेत्र पंचायत चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, धौला खेड़ा में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। चर्चाओं में तारा सिंह नेगी का नाम हर तरफ छाया हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद ऐसे व्यक्ति के हाथ में होना चाहिए जो विकास की सोच रखता हो, जनता की समस्याओं को समझता हो और हमेशा उनके साथ खड़ा रहता हो — और यह छवि तारा सिंह नेगी में पूरी तरह दिखाई देती है।

अब 21 जुलाई को मतदान के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जनता का यह अपार भरोसा और समर्थन कितने मतों में बदलता है। लेकिन फिलहाल का माहौल और जनसंपर्क अभियानों की लहर यही संकेत दे रही है कि तारा सिंह नेगी इस बार जीत की दहलीज़ पर खड़े हैं।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score